Breaking News

उच्च प्राथमिक विद्यालय गुधनी में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुधनी में वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महीपाल सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य संजीव रूप उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के पश्चात विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बाल विवाह नाटिका और ‘अनपढ़ बीबी’ नाटिका को दर्शकों ने खूब सराहा। होली गीत की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को कक्षा सात के विद्यार्थियों ने भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अगरपाल सिंह, रंजीत सिंह चौहान एवं अरिमर्दन सिंह भाटी ने मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शकुन्तला व साधना सुमन ने पुष्प भेंट किए। कार्यक्रम में बादल, रंजन कुमार, साहिब अहमद, गौतम कुमार शाक्य, शिक्षा, दीक्षा, पूनम, दिव्यांशी, किरण, नैन्सी, अनुज एवं सुरजीत कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संयोजन साधना सुमन ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!