Breaking News

नागरझूना में विराट हिंदू सम्मेलन, धर्म व सामाजिक एकता पर मंथन

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नागरझूना स्थित चूरामन मेमोरियल इंटर कॉलेज में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कथावाचक हरिओम उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता मयंक राज ने समाज में नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया। समाजसेवी डॉ. उमेन्द्र कुमार गुप्ता ने समाज की एकजुटता और जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
सम्मेलन की अध्यक्षता श्री बृजबिहारी लाल शास्त्री ने की। इस अवसर पर राजीव, विद्यालय प्रबंधक कुंवरपाल शर्मा, सोमदत्त शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मातृ शक्ति की ओर से मोनिका की विशेष सहभागिता रही।
सम्मेलन में क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए संगठित प्रयासों पर बल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …