Breaking News

बलदेव धाम पर पुष्पों की होली, जयकारों से गूंजा परिसर

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। बिसौली रोड स्थित ग्राम खौंसारा-गुधनी के बलदेव धाम पर शनिवार को भक्तिमय वातावरण में पुष्पों की होली खेली गई। धाम परिसर फूलों की खुशबू और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति का आनंद लिया।
पीठाधीश्वर लालतेश्वरानंद जी महाराज ने धाम पर आए श्रद्धालुओं के साथ पुष्प वर्षा कर होली खेली। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।
कार्यक्रम में राधा रानी के स्वरूप में सजे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत कर आयोजन को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतवाल मनोज कुमार सिंह रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर प्रशांत जैन, विष्णु असावा, ठाकुर देव, सूरज सागर, मृदुल शर्मा, अखिल शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!