Breaking News

युद्ध का सबसे क्रूर चेहरा: मिनाब के गर्ल्स स्कूल पर हमले में 40 बच्चियों की मौत का दावा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
तेहरान/मिनाब। अमेरिकी-इज़रायली हमलों के बीच ईरान के दक्षिणी प्रांत होरमोज़गान प्रांत के मिनाब शहर में स्थित एक गर्ल्स एलिमेंट्री स्कूल पर हमले की खबर सामने आई है। ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से दावा किया गया है कि इस हमले में 40 से अधिक छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 से 60 से अधिक बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।
समाचार एजेंसी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी (IRNA), मेहर न्यूज़ एजेंसी और तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से बताया कि मिनाब शहर के एक प्राथमिक बालिका विद्यालय को निशाना बनाया गया। हमले के बाद स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किए गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई है।
हालांकि हमले को लेकर स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है। नागरिकों ने इसे युद्ध का सबसे क्रूर चेहरा बताते हुए निर्दोष बच्चों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!