Breaking News

बीपीटी में एडमिशन को नीट एग्जाम अनिवार्य, आठ मार्च तक करें आवेदन

Spread the love

मुरादाबाद। केन्द्र सरकार ने एडमिशन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाते हुए बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी- बीपीटी के सत्र 2026-27 में भी नीट को अनिवार्य कर दिया है। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फिजियोथेरेपी विभाग में भी एडमिशन एनटीए की ओर से आयोजित नीट-यूजी परीक्षा के आधार पर ही होंगे। यदि आप भी बीपीटी करने के इच्छुक हैं तो नीट एग्जाम के लिए जल्द से जल्द आवेदन करना अनिवार्य है, क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ मार्च है। नोटिफिकेशन के मुताबिक यूं तो नीट-यूजी की आवेदन प्रकिया आठ फरवरी से ही प्रारम्भ हो गई है। नीट-यूजी के लिए अभ्यर्थी को विज्ञान वर्ग में जीव विज्ञान के संग 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

यह जानकारी देते हुए टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने बताया, नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थ केयर प्रोफ़ेशन्स के अनुसार बीपीटी में प्रवेश पाने के लिए स्टुडेंट्स को नीट परीक्षा में कोई निर्धारित अंक प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन नीट प्रवेश परीक्षा में बैठना जरूरी है। उल्लेखनीय है, 130 एकड़ में आच्छादित हरित टीएमयू में बीपीटी के संग-संग एमपीटी और पीएचडी की सुविधाएं भी हैं। 2010 से प्रारम्भ इस डिपार्टमेंट के हजारों एल्युमिनाई देश-विदेश के हॉस्पिटल्स, शैक्षणिक संस्थानों, कॉर्पोरेट, स्पोर्ट्स टीम आदि में सेवारत हैं। छात्र-छात्राओं के लिए कैंपस में ही अलग-अलग हॉस्टल हैं। कैंपस में ही 1000 प्लस बेड के मल्टी और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया जाता है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!