Breaking News

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई होली दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। शहर स्थित लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में होली का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक सजावट और मधुर संगीत से सराबोर नजर आया। चारों ओर उल्लास और उमंग का वातावरण व्याप्त रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने होली के सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्द बढ़ाने का पर्व है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साहपूर्वक नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय परिवार आपसी प्रेम और सद्भाव के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम के अंत में सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया गया। हर्षोल्लास और सौहार्द के वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विजयदशमी पर स्काउट भवन में भव्यता के साथ मनेगा शस्त्र पूजन समारोह, निकलेगा राष्ट्र रक्षा मार्च

Spread the loveबदायूं। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में …