Breaking News

राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में दलेल नगर स्कूल के चार छात्र सफल

Spread the love

लगातार चौथे वर्ष भी शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर
संवाददाता – गोविंद देवल, उसहैत
उसहैत। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा के घोषित परिणाम में क्षेत्र के संविलियन विद्यालय दलेल नगर के कक्षा 8 के चार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सफलता की खबर मिलते ही अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश कुमार दुबे ने बताया कि कक्षा 8 की छात्रा शिल्पी, मोहिनी तथा छात्र अंकुश और अंजलि ने वर्ष 2026 में परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2023 में 1, वर्ष 2024 में 3 और वर्ष 2025 में 8 छात्र-छात्राएं चयनित हो चुके हैं। इस प्रकार लगातार चार वर्षों में कुल 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार इस सफलता से उत्साहित है।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य, उपाध्यक्ष विजय कौशिक, दीपमाला जी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर पाठक, मंत्री रत्नेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण जी सहित कई शिक्षाधिकारी व संगठन पदाधिकारियों ने बधाई दी है। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!