Breaking News

जायंट्स ग्रुप ऑफ स्टार्स का होली मिलन समारोह सम्पन्न

Spread the love

मधुवन फार्म हाउस पर गुलाल और भाईचारे के रंग में रंगे सदस्य
संवाददाता – , बिसौली
बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ स्टार्स द्वारा मधुवन फार्म हाउस पर होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
समारोह के दौरान रंगों और खुशियों का माहौल छाया रहा। सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप 16 के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन अफसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, प्रवीन अग्रवाल, रविंद्र मोहन अग्रवाल, राजू साहनी, जितेन्द्र वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, शिप्रम शर्मा, मयंक अग्रवाल, आमित बाबू, निशांत गोयल, विकास गुप्ता, श्याम अग्रवाल, साहू सावेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …