Breaking News

बिल्सी में रईस अहमद के कैंप कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

Spread the love


समाज में एकजुटता और सद्भावना के लिए हुआ आयोजन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर 8, साहबगंज निवासी और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रईस अहमद ने अपने आवास/कैंप कार्यालय पर रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।
इस अवसर पर रईस अहमद ने कहा कि रमजान के इस पवित्र महीने में सभी मुस्लिम भाई इबादत में व्यस्त रहते हैं और ऐसे कार्यक्रम समाज में एकजुटता और सद्भावना बनाए रखने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस इफ्तार पार्टी में मौलाना मंसूर आलम, मौलाना असरार उल हक, सभासद शहनवाज अल्वी, सईद अहमद शब्लू, जाविर अल्वी, इरफान कस्सर सहित नगर के कई नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अफ़्तार में मुल्क में अमन और सलामती के लिए दुआएँ की और रमजान के पवित्र माह का महत्व साझा किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!