
अबीर-गुलाल और सुगंधित फूलों से किया गया दिव्य सजावट का आयोजन
बिल्सी। नगर के अटल चौक के पास स्थित प्राचीन शिव शक्ति भवन मंदिर में होली के पावन पर्व के अवसर पर आज बाबा महाकाल का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया।
शिव मंदिर में सोमवार की परंपरा के अनुसार पहले भक्तों और सेवादारों ने बाबा का गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद सुगंधित फूल और इत्र से श्रृंगार करते हुए बाबा को अबीर और गुलाल से सजाया गया।
श्रृंगार के पश्चात आरती का आयोजन किया गया और सभी उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर हर्षित वार्ष्णेय, केशव वार्ष्णेय, कुश वार्ष्णेय, अर्चित वार्ष्णेय सहित कई भक्तगण मौजूद रहे और बाबा महाकाल के दर्शन कर होली का आनंद लिया।
Budaun Amarprabhat