Breaking News

टीएमयू कैंपस में होली के रंगों में सराबोर नज़र आए स्टुडेंट्स

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के स्टुडेंट्स कैंपस में होली पर रंगों में सराबोर नज़र आए। विशेषकर नवागत और अंतिम बरस के छात्रों में होली पर्व का उत्साह अधिक देखने को मिला। अपने-अपने घरों की रवानगी से पूर्व न केवल डे स्कॉर्ल्स, बल्कि हॉस्टर्ल्स ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर ठुमके लगाए। साथ ही सेल्फी और ग्रुप फोटो क्लिक करने से नहीं चूके। जैसे होली के रंग चमकते हैं, वैसे ही आपका जीवन भी खुशियों से जगमगाता रहे.. गुलाल की महक आपके जीवन में खुशियाँ घोल दे…. सरीखे वाक्यों से एक दूसरे को हैप्पी होली विश की। मेडिकल, डेंटल, टिमिट, सीसीएसआईटी, सीओई आदि कॉलेजों के स्टुडेंट्स इस मस्ती में शामिल रहे। फैकल्टीज़ ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर कहा, बुरा न मानो होली है।

फ्रेशर्स स्टुडेंट्स ने अपने सीनियर्स को रंग-बिरंगे गुलाल लगाया तो फाइनल ईयर के स्टुडेंट्स ने फेयरवेल पार्टी की मानिंद होली को सेलिब्रेेट किया। रंग-बिरंगे परिधानों में स्टुडेंट्स को पहचान पाना भी मुश्किल हो गया। ई-लॉबी में स्टुडेंट्स ने दोस्तों के रंग अपने पसंदीदा व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया। हॉस्टल्स में होली के पर्व पर डीजे पर छात्र-छात्राएं खूब थिरके। डेंटल के स्टुडेंट्स ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली…, बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी….सरीखे गानों पर ठुमके लगाए। बालीवुड, हालीवुड, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी सरीखे गानों की धुनों पर इस होली के रंग अविस्मरणीय हो गए। इस मौके पर एमबीबीएस से आरुषी, एमडीएस से डॉ. हर्षित सेठी, डॉ. मुकुल धान्या, बीडीएस से प्रवचन, एमबीए से आर्जव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देशभर के अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल …

error: Content is protected !!