Breaking News

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, सदभाव और एकता का प्रतीक रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नया उत्साह, नई खुशियां लेकर आए। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 25 बरसों से देश और दुनिया के स्टुडेंट्स को उच्च गुणवत्ता वाली रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर रही है। यूपी बोर्ड के संग-संग सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले स्टुडेंट्स को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, आप अच्छे परिणामों से अपने माता-पिता के संग-संग अपने स्कूल और शहर का नाम रोशन करें।

टीएमयू हॉस्पिटल में उम्दा चिकित्सा सेवाएं देने के प्रति भी हम प्रतिबद्ध हैं। हम 70 साल से अधिक के सभी बुजुर्गों, आयुष्मान कार्ड धारकों, सभी टीपीएस और अन्य स्वास्थ्य कार्ड धारकों और उनके परिवारों को निः शुल्क इलाज की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। टीएमयू हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं की नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी, दवाइयां, अल्ट्रासाउंड और सभी जांचें पूर्णतः फ्री हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं को उचित आहार के लिए चार हजार रूपए की धनराशि भी दी जा रही है। अंत में उन्होंने सभी देशवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा, आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि के रंग सदैव बरसते रहें।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!