Breaking News

बदायूं क्लब में फाग उत्सव: फूलों और गुलाल की बौछार में झूमे सदस्य, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the love

बदायूं,- बदायूं क्लब में रविवार रात आयोजित फाग उत्सव में होली के विविध रंग जमकर बरसे। गुलाल और फूलों की होली के बीच आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल फागमय हो गया। क्लब सदस्यों और उनके परिजनों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए उत्सव को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में शर्मा इंटरप्राइजेज के निदेशक प्रमोद शर्मा, गोपाल बाथ सोल्यूशन के निदेशक गोपाल रस्तोगी, महिमा ज्वेल पैलेस के एमडी विनय वैश्य, यामाहा वर्ल्ड के निदेशक कमल आहूजा और जय श्री मसाले के निदेशक मनीष आनंद शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद कार्यकारिणी की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकार रवि प्रकाश डांस ग्रुप ने गणेश वंदना पर मनोहारी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद होली पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों, महारास, डांडिया, राजस्थानी और हरियाणवी लोक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं क्लब के सांस्कृतिक आयोजन जनपद की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, समरसता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने डॉ. अक्षत अशेष और उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
क्लब सदस्यों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। रिचा अशेष ने हास्य-परिहास से भरपूर फनी गेम्स खिलाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। मिमिकरी कलाकार दीपक ठाकुर ने फिल्मी कलाकारों की नकल प्रस्तुत कर दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।
सदस्य विशाल शर्मा और प्रशांत दीक्षित ने होली गीतों से रंग जमाया, वहीं अविधा अरोरा, सिद्धि पाठक और टिया वर्मा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। फूलों की होली के दौरान महिला सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने भी सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सहायक सूचना निदेशक आशुतोष चंदौला सहित क्लब के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। संचालन सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना और अनमोल आहूजा ने किया, जबकि अंत में सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने आभार व्यक्त किया।
रंग, संगीत और उमंग से सजे इस आयोजन ने बदायूं क्लब को होली के रंगों में सराबोर कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई

Spread the love*💥जनता पर फिर महंगाई की मार💥* *💥LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर …

error: Content is protected !!