Breaking News

सुभाष चौक पर वैदिक रीति से देव यज्ञ, होली पर दिया प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

बदायूं। सुप्रसिद्ध आर्य समाजी एवं वैद्य स्वर्गीय श्री राजारामजी जिज्ञासु द्वारा प्रारंभ की गई परंपरा का निर्वहन करते हुए उनके सुपुत्रों एवं प्रपौत्रों ने सुभाष चौक पर वैदिक रीति से देव यज्ञ एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।
सोमवार प्रातः 7 बजे से आरंभ हुए देव यज्ञ में बड़ी संख्या में आर्य समाजियों, स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण, पर्यावरण शुद्धि और समाज में प्रेम-सौहार्द की कामना की गई।
इस अवसर पर सर्वश्री डॉ. ज्ञानेंद्र जिज्ञासु, डॉ. विजय प्रकाश जिज्ञासु, आर्येंद्र प्रकाश जिज्ञासु, नितिन, विवेक, हरिओम वर्मा, रामपाल सिंह सहित दर्जनों आर्य समाजी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने होली के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व मानव मात्र के प्रेम, सद्भाव और कल्याण का प्रतीक है। बृहद यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण में व्याप्त प्रदूषण को दूर करने तथा सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम का समापन वैदिक शांति पाठ के साथ हुआ और उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दी गईं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!