Breaking News

ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करने का आह्वान

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल
कादरचौक। असरासी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और शिक्षकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि शिक्षक, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करें तो बच्चों का भविष्य संवर सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा के प्रति सभी वर्गों को गंभीरता से प्रयास करने की जरूरत है। साथ ही विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत पूरी मद लगाने और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दिलीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की बात कही।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव ने शिक्षक और ग्राम प्रधान के बीच मजबूत समन्वय की सराहना करते हुए विभागीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सर्वेश कश्यप (मंडल अध्यक्ष), ब्रह्म नारायण शर्मा (एडीओ पंचायत), अशोक कुमार, हरीश यादव तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. जुगल किशोर ने विभाग की योजनाओं डीबीटी, एमडीएम और कायाकल्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!