Breaking News

डीजीपी राजीव कृष्ण से डीजी आरपीएफ सोनाली मिश्रा ने की शिष्टाचार भेंट

Spread the love


रेलवे परिसरों और यात्रियों की सुरक्षा मजबूत करने पर हुई चर्चा
संवाददाता : गोविंद देवल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से पुलिस मुख्यालय लखनऊ में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने डीजीपी को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।
भेंट के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जीआरपी और आरपीएफ के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही रेलवे परिसरों और रेल यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …