Breaking News

जामा मस्जिद में सामूहिक रोजा इफ्तार, रोजेदारों ने की अमन-चैन की दुआ

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। माहे रमजान में घरों से लेकर मस्जिदों तक इबादत का दौर जारी है। रमजान के सोलहवें रोजे पर नगर की जामा मस्जिद में जहीर ऑटोमोबाइल्स की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की।
इफ्तार के बाद नमाज अदा की गई। इस दौरान मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल मुकद्दिर अहमद ने मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए दुआ कराई। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना होता है। जो बंदा सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत करता है और अपने गुनाहों से तौबा कर दुआ मांगता है, अल्लाह उसकी दुआ कबूल कर उसके गुनाह माफ कर देता है।
इफ्तार पार्टी में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, जहीर ऑटोमोबाइल्स, नन्हे मियां, मोनिश सिद्दीकी, डॉ. फैजान, राशिद मंसूरी, अजीज अहमद, अनीस अहमद, खुर्शीद सैफी, जाहिद, असलम सैफी, साजिद कुरैशी, अल्ताफ, आकिल कुरैशी, सगीर समेत कई लोग मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!