Breaking News

ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी में एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों का प्रशिक्षण

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। कादरचौक के ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी पर विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष एवं सचिव (प्रधानाध्यापक) का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षा की गुणवत्ता और वित्तीय पारदर्शिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण में बताया गया कि एसएमसी कार्यशालाओं के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों के अध्यक्ष और सचिव (प्रधानाध्यापकों) को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा ‘निपुण भारत’ मिशन के तहत विद्यालयों के बेहतर संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन में समुदाय की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है।
एआरपी (अंग्रेजी) श्रीमती अंजुम खान ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय विकास योजना तैयार करना, ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों को प्रभावी बनाना तथा शिक्षा के स्तर में सुधार करना है।
एआरपी (हिंदी) शैलेंद्र ने बताया कि प्रशिक्षण में एसएमसी अध्यक्ष, सचिव (प्रधानाध्यापक) और अभिभावक सदस्य प्रतिभागी के रूप में शामिल होते हैं।
एआरपी (विज्ञान) रत्नेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने, निपुण लक्ष्य हासिल करने, मिड-डे मील की गुणवत्ता बनाए रखने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर संदर्भदाता शैलेंद्र सिंह एआरपी (हिंदी), रत्नेश कुमार एआरपी (विज्ञान), अंजुम खान एआरपी (अंग्रेजी), परमानंद, विपिन प्रताप मौर्य, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कादरचौक इकाई के अध्यक्ष बृजेश यादव, कोषाध्यक्ष कामिनी रानी, जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव, शाहनवाज खान, जाकिर अली खान, कफील अहमद खान, नाहिद फरहान अंसारी, जमीर अहमद, राजीव कुमार जौहरी, सोमेश चंद्र, दरियाय सिंह, भानु प्रताप, जावेद हैदर, सरोजिनी गुंजाल, मोहिनी गुप्ता, रिचा वर्मा, करुणेश, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, शेर अफगान, आले जुबैर, परमवीर दीवला, रोमाना बेगम, शमा फसीह और अल्पेश कुमार वैश्य सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!