Breaking News

वारंटी गुड्डू खान गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वजीरगंज पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को थाना वजीरगंज पुलिस ने वाद संख्या 603/2024 धारा 138 बी एक्ट से संबंधित वारंटी गुड्डू खान पुत्र छोटे खान निवासी ग्राम उरैना थाना वजीरगंज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला माननीय एडीजे/स्पेशल जज (ईसी एक्ट) बदायूं न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …