Breaking News

तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहे एक ट्रक को कादरचौक पुलिस ने राहगीर की सूचना पर पकड़ लिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार सुमित गुप्ता ने अपने परिचित कादरचौक निवासी शिव प्रताप को फोन कर बताया कि एक ट्रक बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर तेजी से भाग रहा है। शिव प्रताप ने तुरंत इसकी सूचना कादरचौक पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज हरिओम कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल आकाश चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तो उसमें घायलों के खून के निशान और मांस चिपका हुआ मिला।
पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि उससे पीछे हादसा हो गया था और डर के कारण वह मौके से भाग रहा था। कस्बा इंचार्ज हरिओम कुमार ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …