Breaking News

दहेज उत्पीड़न के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेश पर जनपद में चलाए जा रहे वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना वजीरगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को थाना वजीरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 63/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त चमन शर्मा पुत्र रामपाल शर्मा और रामपाल शर्मा पुत्र प्रेमराज निवासी ग्राम हतरा थाना वजीरगंज को मुखबिर की सूचना पर हतरा रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह पोशवाल मय पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में संविलियन विद्यालय के तीन छात्र चयनित

Spread the loveबिसौली (संवाददाता गोविंद देवल)। नगर के संविलियन विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय आय …

error: Content is protected !!