Breaking News

प्रिया सिंह चौहान के आईएएस बनने पर क्षत्रिय समाज में हर्ष

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। क्षत्रिय महासभा बदायूं के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल संगठन मंत्री राजपाल सिंह चौहान (सेवानिवृत्त वीडीओ) की पौत्री प्रिया सिंह चौहान के आईएएस बनने पर जनपद के क्षत्रिय समाज में हर्ष का वातावरण है। इसे समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
बरामय खेड़ा निवासी राजपाल सिंह चौहान के परिवार की इस उपलब्धि पर समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए प्रिया सिंह चौहान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि उनकी सफलता से जिले और समाज का नाम रोशन हुआ है तथा यह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
समाज के लोगों ने इसे क्षत्रिय समाज के लिए गौरवमयी क्षण बताते हुए कहा कि प्रिया सिंह चौहान की मेहनत और लगन से हासिल की गई यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!