Breaking News

रविवार को शिवपुरम में सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण व विधिक सेवा शिविर, होली मिलन भी होगा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में रविवार 8 मार्च को शिवपुरम स्थित संगठन के मुख्यालय पर 226वां सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं विधिक सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस दौरान होली मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
शिविर में सूचना का अधिकार (आरटीआई), जनहित गारंटी कानून, नियम-24 तथा पंचायत राज व्यवस्था से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली/जनसुनवाई एप), माई ग्रीवांस पोर्टल सहित अन्य उपयोगी ऐप और पोर्टलों के जनहित में प्रयोग करने के तरीके भी बताए जाएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, शिक्षकों, महिलाओं, मनरेगा श्रमिकों, विद्युत, बैंक, बीमा, मोबाइल और एलपीजी उपभोक्ताओं के साथ साहित्यकारों को भी निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में आरटीआई से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को सूचना के अधिकार का उपयोग कर सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने तथा बिना रिश्वत दिए अपने कार्य कराने के प्रति प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के संबंध में केंद्रीय कार्यालय प्रभारी एवं महासचिव राम गोपाल ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में भाग लेने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!