Breaking News

सीडीओ ने इस्लामनगर ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

संवाददाता: असलम
इस्लामनगर। विकास खंड इस्लामनगर के ब्लॉक परिसर का शुक्रवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर की व्यवस्थाओं और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सबसे पहले परिसर में स्थित मॉडर्न आवास का अवलोकन किया। इसके बाद विभिन्न कार्यालयों में जाकर अभिलेखों, उपस्थिति रजिस्टर और साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की। उन्होंने ब्लॉक के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही विकास योजनाओं को गति देने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार, एडीओ, एपीओ, लेखाकार, वरिष्ठ सहायक, तकनीकी सहायक सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …