Breaking News

तहसीलदार न्यायालय का अधिवक्ताओं ने किया बहिष्कार, कामकाज रहा ठप

Spread the love

संवाददाता:
दातागंज। तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन दातागंज की आमसभा में लिए गए निर्णय के तहत शनिवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय दातागंज का बहिष्कार किया। इसके चलते पूरे दिन न्यायालय में अधिवक्ताओं ने कोई न्यायिक कार्य नहीं किया, जिससे वादकारियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
बार एसोसिएशन के समान सचिव संतोष यादव ने बताया कि इस संबंध में तहसीलदार न्यायालय के साथ ही जिलाधिकारी बदायूं और उपजिलाधिकारी दातागंज को भी लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है।
वहीं तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को उपजिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। इसके बाद अधिवक्ता साथियों के साथ विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …