Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, 36 शिकायतें प्राप्त

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 36 शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के जल्द समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद, खाद्य एवं रसद विभाग, पुलिस तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
इस अवसर पर एसएसपी, सीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!