Breaking News

गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला, पांच पर आरोप

Spread the love

संवाददाता:
उझानी (बदायूं)। थाना उझानी क्षेत्र के छतुईया गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव छतुईया निवासी 32 वर्षीय राजू शर्मा पुत्र हरविलास शर्मा ने शनिवार करीब दो बजे पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के दो लोग वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने आवाज देकर अन्य लोगों को बुला लिया।
आरोप है कि इसके बाद पांच लोगों ने मिलकर राजू शर्मा पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए उझानी सीएचसी भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …