Breaking News

यूजीसी के विरोध में दिल्ली धरने में शामिल होने को उसहैत से कार्यकर्ता रवाना होंगे

Spread the love

संवाददाता:
उसहैत (बदायूं)। यूजीसी के विरोध में दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कस्बा उसहैत से विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार सुबह रवाना होंगे।
जानकारी के अनुसार एडवोकेट कुलदीप सिंह के आवास पर सुबह करीब आठ बजे कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, जहां से सभी लोग वाहन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान करणी सेना व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, मानव कल्याण सेवा समिति उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अर्चित पाठक और श्री भगवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पंडित के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन में भाग लेने जाएंगे।
करणी सेना व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि यूजीसी के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन में क्षेत्र के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Spread the loveबिसौली। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी में शुक्रवार सुबह दो …

error: Content is protected !!