Breaking News

मानदेय और ईपीएफ भुगतान लंबित होने पर मनरेगा कर्मियों में रोष, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी (बदायूं)। जिले में मनरेगा कर्मियों का करीब 25 से 30 माह से मानदेय और ईपीएफ भुगतान लंबित होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। इसको लेकर रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन, विकासखंड अंबियापुर के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए डीएम और जिला कार्यक्रम समन्वयक को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में कार्यरत मनरेगा कर्मी—ग्राम रोजगार सेवक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अन्य संविदा कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय से मानदेय का भुगतान न होने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक बकाया मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 9 मार्च को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचकर अपनी समस्या से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद 10 से 15 मार्च के बीच क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शेर सिंह, अजय कुमार सिंह, मुनीश कुमार, पंकज भारद्वाज, गजराज सिंह, शेर बहादुर सिंह, वीर सिंह, परमानंद, श्यामवीर, भगवान सिंह, हेमपाल, सुरेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!