Breaking News

महिला दिवस व होली मिलन समारोह में सम्मानित हुईं समाजसेवी महिलाएं

Spread the love

अखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब के कार्यक्रम में रंग-गुलाल के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बदायूं। अखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन कृष्णा लॉन प्रांगण में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। होली के रंग-गुलाल और महिला दिवस की खुशियों के बीच पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक की पत्नी श्रीमती विमलेश गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव, वर्तमान चेयरपर्सन श्रीमती नैना गुप्ता, पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती दीपमाला गोयल, बिसौली विधायक की पत्नी श्रीमती सुषमा मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधुचंद्र एवं कंज्यूमर फोरम सदस्य श्रीमती मधु सक्सेना मौजूद रहीं।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिले की कम आयु की प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. रुचि गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एकल विद्यालय की शिक्षिका, महिला अधिवक्ता तथा घटपुरी की प्रधान श्रीमती अनुपमा को भी सम्मान प्रदान किया गया।
संस्थापिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सशक्त शक्ति भी है। उन्होंने कहा कि आज की नारी शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, राजनीति, खेल और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है।
अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरियां ने कहा कि हमें ऐसा वातावरण बनाना होगा, जहां हर बेटी को शिक्षा और हर महिला को सम्मान मिल सके। श्रीमती नीता गुप्ता ने भी समाज में नारी सम्मान, समानता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। श्रीमती पूनम गुप्ता ने भी प्रभावशाली ढंग से


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!