Breaking News

आग़ाज़ द वॉयस ऑफ यूथ’ ने मनाया स्थापना दिवस, नए सिरे से संगठन को किया सक्रिय

Spread the love

कंप्यूटर विशेषज्ञ तारिक चौधरी को दिलाई गई संस्था की सदस्यता
बदायूं। लगभग 20 वर्ष पुराने युवा संगठन ‘आग़ाज़ द वॉयस ऑफ यूथ’ के स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थापक आमिर सुल्तानी ने संस्था को पुनः सक्रिय करते हुए नए सिरे से शुरुआत की। इस दौरान करीब 22 वर्ष पुराने साथियों को एक बार फिर जोड़कर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया गया।
संस्थापक आमिर सुल्तानी ने कहा कि यह संगठन शुरू से ही युवाओं के मुद्दों और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहा है। संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर अब बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ने की इच्छा जता रहे हैं और संगठन युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है।
इसी क्रम में कंप्यूटर फील्ड के विशेषज्ञ तारिक चौधरी को संस्था की सदस्यता दिलाई गई और उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक आमिर सुल्तानी, मीडिया प्रभारी सलीम रियाज, उपाध्यक्ष शाहबाज हुसैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …