Breaking News

सिद्ध बाबा पुल वाले महाराज मंदिर के होली मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

फर्नीचर, खिलौने और मिठाइयों की सजी दुकानें, 16 मार्च को होगा देवी जागरण
आसफपुर (बदायूं)। क्षेत्र के प्राचीन सिद्ध बाबा पुल वाले महाराज मंदिर परिसर में आयोजित होली मेले में सोमवार को श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह मेला 6 मार्च 2026 से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
मेले में फर्नीचर कारोबारियों, लोहे के घरेलू सामान, बच्चों के खिलौनों तथा मिठाइयों की आकर्षक दुकानें सजाई गई हैं, जिससे मेले में खरीदारी करने वालों की खासी भीड़ दिखाई दे रही है। मेले के पहले सोमवार को मोहकमपुर, दबथरा, आसफपुर, मानपुर, मन्नू नगर, सीकरी, कोरेरा, पहाड़पुर, मलखानपुर, सहावर, हरदासपुर, पुरवा खेड़ा, भूड़ बिसौली, नहडोली, तखौरा, किशनपुर, खरगपुर और नूरनगर कौड़ियां सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी तादाद में लोग पहुंचे।
मेला आयोजकों के अनुसार मेले में ढोला कार्यक्रम, दंगल प्रतियोगिता तथा मां दुर्गा देवी के जागरण जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मेले के अंतिम चरण में 16 मार्च 2026 को देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा।
मेला आयोजक गजराज सिंह यादव और मेला कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में क्षेत्रीय लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है और मेले की तैयारियां व्यवस्थित रूप से कराई जा रही हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …