Breaking News

11 से 23 मार्च तक बरेली में होगी अग्निवीर सेना भर्ती रैली

Spread the love

12 जिलों के हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल, बदायूं के अभ्यर्थियों की भर्ती 18 मार्च को
बदायूं। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर बरेली में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भर्ती रैली का आयोजन जाट रेजीमेंट सेंटर, बरेली परिसर में 11 मार्च से 23 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों के हजारों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
भर्ती रैली में बरेली सहित बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं जनपदों के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग को अधिक से अधिक यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सेना अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों और दलालों से दूर रहें तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
सेना भर्ती निदेशक ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर अंकित तिथि और समय के अनुसार भर्ती स्थल पर समय से पहुंचें, एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने साथ रखें और सभी आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं। जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल आईडी से रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या हो रही है, वे सेना भर्ती कार्यालय, बरेली में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।
भर्ती रैली का कार्यक्रम:
11 मार्च: अग्निवीर (टेक्निकल) – सभी 12 जिलों के अभ्यर्थी
12 मार्च: अग्निवीर (ट्रेड्समैन 8वीं/10वीं) व अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) – सभी 12 जिलों के अभ्यर्थी
13 मार्च: अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) – बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी
14 मार्च: शाहजहांपुर व सीतापुर
15 मार्च: संभल व पीलीभीत
16 मार्च: हरदोई
17 मार्च: फर्रुखाबाद
18 मार्च: बदायूं
19 मार्च: बरेली जनपद के अभ्यर्थी
सेना भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के भाग लेने की उम्मीद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!