Breaking News

राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह 11 मार्च को करेंगी महिला जनसुनवाई

Spread the love

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सुनी जाएंगी महिलाओं की समस्याएं
बदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह 11 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस, बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जनसुनवाई करेंगी।
उन्होंने बताया कि इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्याएं सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे समस्त आवश्यक सूचनाओं के साथ समय से कार्यक्रम में उपस्थित रहें, ताकि महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके।
साथ ही जनपद की सभी महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर जनसुनवाई का लाभ उठाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!