Breaking News

गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने तोड़ी आम जनता की कमर: सुनील सिंह

Spread the love

लोकदल अध्यक्ष बोले—महंगाई से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाय बढ़ाया बोझ
लखनऊ। घरेलू गैस और पाइप्ड गैस के दामों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी को लेकर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है और अब गैस के दामों में 60 से 120 रुपये तक की बढ़ोतरी कर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है।
सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जानबूझकर देश को महंगाई की आग में झोंक दिया है। एक ओर सरकार “आपदा को अवसर” बताने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इसी माहौल का फायदा उठाकर बड़ी कंपनियों को मुनाफा कमाने का अवसर दिया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने गैस के दाम लगभग तीन गुना तक बढ़ा दिए हैं, जिससे आम उपभोक्ता, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि जब देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से जूझ रही है, तब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों को राहत दे। लेकिन इसके विपरीत सरकार की नीतियां बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाली नजर आ रही हैं।
उन्होंने मांग की कि गैस और सिलेंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!