Breaking News

अंतरजनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में बॉक्सिंग व आर्म रेसलिंग के मुकाबले, कई खिलाड़ियों ने जीते पदक

Spread the love

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं के परेड ग्राउंड में आयोजित तृतीय अंतरजनपदीय कुश्ती क्लस्टर (महिला/पुरुष) पुलिस प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन बॉक्सिंग और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में शैवर अली खान (एनआईएस), दिलीप जोशी (आर्म रेसलिंग कोच), जितेंद्र राणा (उत्तर प्रदेश पुलिस कुश्ती कोच) और राजीव कुमार (एनआईएस) मौजूद रहे।
बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में 51 किग्रा भार वर्ग में बदायूं के जितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शाहजहांपुर के हर्ष द्वितीय रहे। 54 किग्रा वर्ग में बिजनौर के अशोक प्रथम और मुरादाबाद के नईम अहमद द्वितीय रहे। 67 किग्रा वर्ग में बदायूं के कृष्णा अत्री प्रथम तथा रामपुर के जितेंद्र द्वितीय रहे। 71 किग्रा वर्ग में बदायूं के सावन प्रथम और रामपुर के आशीष सिरोही द्वितीय रहे। 86 किग्रा वर्ग में बदायूं के अंकित खोखर प्रथम और रामपुर के अजय द्वितीय रहे। वहीं 92 किग्रा वर्ग में बदायूं के संजीव कुमार ने प्रथम और रामपुर के अमित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महिला बॉक्सिंग वर्ग में 48 किग्रा भार वर्ग में शाहजहांपुर की प्रतिज्ञा पाण्डेय प्रथम और अमरोहा की बबली द्वितीय रहीं। 50 किग्रा वर्ग में शाहजहांपुर की सुधा प्रथम और बदायूं की नेहा द्वितीय रहीं। 54 किग्रा वर्ग में बरेली की अनुराधा प्रथम तथा बदायूं की सोनाली द्वितीय रहीं। 57 किग्रा वर्ग में बदायूं की अनामिका प्रथम और बरेली की प्रियंका द्वितीय रहीं। 66 किग्रा वर्ग में बदायूं की पूजा यादव प्रथम तथा शाहजहांपुर की रितु द्वितीय रहीं।
आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में 55 किग्रा वर्ग में बदायूं के रोहित प्रथम और पीलीभीत के कपिल मलिक द्वितीय रहे। 70 किग्रा वर्ग में मुरादाबाद के राहुल प्रथम और बदायूं के दानिश द्वितीय रहे। 80 किग्रा वर्ग में शाहजहांपुर के निसार हुसैन प्रथम और रामपुर के अजय द्वितीय रहे। 85 किग्रा वर्ग में संभल के जयवीर प्रथम और बदायूं के सावन द्वितीय रहे। 90 किग्रा वर्ग में शाहजहांपुर के सौरभ राठी प्रथम और मुरादाबाद के अक्षय द्वितीय रहे। 100 किग्रा वर्ग में पीलीभीत के रोहित राज प्रथम और बदायूं के विपिन द्वितीय रहे।
महिला आर्म रेसलिंग में 50 किग्रा वर्ग में बरेली की राजू प्रथम और अमरोहा की बबली द्वितीय रहीं। 55 किग्रा वर्ग में बरेली की अरुणिमा प्रथम और रामपुर की हिना बिष्ठ द्वितीय रहीं। 60 किग्रा वर्ग में बिजनौर की नीरज प्रथम और बदायूं की निशा द्वितीय रहीं। 70 किग्रा वर्ग में बरेली की वंदना प्रथम और बदायूं की प्रतिभा द्वितीय रहीं। 80+ किग्रा वर्ग में बदायूं की सोनी प्रथम और मुरादाबाद की अल्का द्वितीय रहीं।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मानदेय भुगतान न होने पर रोजगार सेवकों ने जताया विरोध, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the loveसंवाददाता अमित वर्मा उसावां। ब्लॉक क्षेत्र में रोजगार सेवकों ने मानदेय का भुगतान …

error: Content is protected !!