Breaking News

बिल्सी में नए सीओ की एंट्री, के.के. तिवारी ने संभाली कमान, अपराधियों में हलचल

Spread the love

बिल्सी। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक बदलाव के तहत बिल्सी क्षेत्र को नया पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल गया है। के.के. तिवारी ने बिल्सी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में विधिवत चार्ज ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रियता तेज हो गई है।
चार्ज लेने के बाद सीओ के.के. तिवारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने पुलिस टीम को निर्देशित किया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।
सीओ के.के. तिवारी के आने से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, वहीं क्षेत्र के लोगों में भी बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद जगी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!