Breaking News

दौड़ती बस में लगी आग, दरोगा सतेंद्र सिंह बने फरिश्ता; 30 बच्चों की बचाई जान

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, मथुरा
मथुरा। एक बड़ी अनहोनी उस वक्त टल गई जब तेज रफ्तार बस में अचानक आग लग गई और उसमें सवार करीब 30 बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। लेकिन मौके पर मौजूद सतेंद्र सिंह की सूझबूझ और बहादुरी ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के नीचे से आग के गोले गिर रहे थे और स्थिति बेहद भयावह हो चुकी थी। ऐसे में दरोगा सतेंद्र सिंह ने बिना समय गंवाए अपनी गाड़ी से बस का पीछा किया, उसे ओवरटेक कर रुकवाया और एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा।
बताया जा रहा है कि जैसे ही सभी बच्चे बस से उतरे, कुछ ही पलों में बस ने विकराल रूप ले लिया और पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई।
इस साहसिक कदम से एक बड़ा हादसा टल गया और 30 मासूमों की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने दरोगा की बहादुरी की जमकर सराहना की और उन्हें सच्चा हीरो बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!