Breaking News

बिल्सी में बदला मौसम का मिजाज: बारिश से बढ़ी ठंड, फसलों पर संकट के आसार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूँ)
बिल्सी। नगर में शुक्रवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह हल्की बूंदाबांदी से शुरू हुआ सिलसिला दोपहर बाद तेज बारिश में बदल गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।
बारिश से जहां एक ओर लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है, वहीं खेतों में खड़ी फसलों पर नुकसान का खतरा भी मंडराने लगा है। किसान खासतौर पर चिंतित नजर आ रहे हैं, क्योंकि इस समय बारिश फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
बारिश के चलते बाजारों में भी रौनक कम रही और लोग घरों में दुबके नजर आए।
मौसम में आए इस बदलाव ने जहां ठंडक बढ़ा दी है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। अगर बारिश का यह सिलसिला जारी रहा, तो फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!