Breaking News

नामित सभासदों का हुआ भव्य स्वागत, पूर्व नगर अध्यक्ष के आवास पर सम्मान समारोह

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूँ)
बिल्सी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों का नगर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष मोहित गुप्ता के आवास पर सभी नामित सभासदों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दीपक बाबा समेत नामित सभासद संजीव वार्ष्णेय, गगन राठी, अमित मिश्रा और अनुराग शाक्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और नगर के विकास को लेकर चर्चा भी हुई। वक्ताओं ने कहा कि नामित सभासदों की भूमिका नगर के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस मौके पर स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …