Breaking News

बिसौली में ईद की तैयारियां पूरी: तय हुआ नमाज का समय, मस्जिदों में व्यवस्था दुरुस्त

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान, बिसौली (बदायूँ)
बिसौली। ईद-उल-फितर को लेकर नगर में तैयारियां जोरों पर हैं। चांद के दीदार के साथ ही शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। नमाजियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंतजामिया कमेटियों ने विभिन्न मस्जिदों में नमाज के समय निर्धारित कर दिए हैं।
नगर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय इस प्रकार तय किया गया है—
जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे हाफिज अब्दुल मुकद्दिर अहमद,
मस्जिद बिलाल में 7:30 बजे मौलाना शादाब रजा उवैसी,
बड़ी मस्जिद में 8:00 बजे मौलाना बिलाल अख्तर नूरी,
कादरी मस्जिद में 8:00 बजे मौलाना अफलाक रजा उवैसी,
मदीना मस्जिद में 8:00 बजे मौलाना रफीक खान,
नफीस मस्जिद में 8:15 बजे हाफिज मजहर खान,
मस्जिद इब्राहीम खां में 9:30 बजे मौलाना मो. अली अशरफी नमाज अदा कराएंगे।
इसके अलावा मरकज वाली मस्जिद में सुबह 8:30 बजे नसीम अख्तर कासमी नमाज अदा कराएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी नमाज के समय तय कर दिए गए हैं—
ग्राम मौजमपुर में सुबह 9:00 बजे हाफिज अब्दुल हक रिज़वी,
ग्राम पपगांव में सुबह 8:30 बजे मौलाना असलम रजा नूरी,
ग्राम दवतोरा की अकबरी मस्जिद में सुबह 9:00 बजे मौलाना मो. तस्लीम रजा नमाज अदा कराएंगे।
इंतजामिया कमेटियों द्वारा साफ-सफाई, पानी, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और ईद का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एलाइड हेल्थ एंड फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन पर टीएमयू में होगी दो दिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस

Spread the loveतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में कॉलेज ऑफ़ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की ओर से …

error: Content is protected !!