Breaking News

बदायूँ पुलिस का एक्शन: दो तमंचाधारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस बरामद

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान और इस्लामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
सहसवान पुलिस की कार्रवाई
थाना सहसवान पुलिस ने कादिर पुत्र बाबू निवासी ग्राम अमनपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए। इस संबंध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 111/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराएं शामिल हैं।
इस्लामनगर पुलिस की कार्रवाई
वहीं थाना इस्लामनगर पुलिस ने ब्रहमचारी पुत्र छोटेलाल निवासी भगतपुर को एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में मु0अ0सं0 60/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया गया कि ब्रहमचारी के खिलाफ भी हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई क्षेत्राधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

Spread the loveबदायूं। जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ …

error: Content is protected !!