Breaking News

कर्ज के दबाव में युवक की मौत: प्रताड़ना के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र में कर्ज से परेशान होकर एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रताड़ना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
क्या है मामला
थाना सिविल लाइन्स में 19 मार्च 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने कर्ज के दबाव में आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सोनू शर्मा पुत्र राजेश शर्मा की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।
मामले में अनिल मौर्य समेत चार लोगों के खिलाफ मु0अ0सं0 104/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी अनिल कुमार मौर्य निवासी पक्का बाग, थाना कोतवाली बदायूँ को मंडी समिति गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उ0नि0 प्रमोद कुमार नेहवला मय पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!