Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बदायूँ पुलिस का जागरूकता अभियान: महिलाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन की दी जानकारी

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए।
अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
महिला सुरक्षा के लिए वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102, सीएम हेल्पलाइन 1076 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई।
इसके साथ ही साइबर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे OTP, पिन या CVV किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
इस पहल के जरिए पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …