Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 के तहत लाभरी में जागरूकता अभियान: महिलाओं को सुरक्षा व योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love

संवाददाता: शिव प्रताप सिंह, कादरचौक (बदायूँ)
कादरचौक। ग्राम लाभरी में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा नशा मुक्ति भारत अभियान जैसी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
साथ ही महिला सुरक्षा के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग भी की गई, जिससे महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।
इस अवसर पर राकेश कुमार (मिशन शक्ति प्रभारी), म0का0 243 पूजा ढाका, का0 रवि कुमार एवं का0 अक्षय बालियान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित और सशक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!