Breaking News

नूरानी मस्जिद में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज, भारी भीड़ उमड़ी

Spread the love

संवाददाता: अमित वर्मा, उसावां (बदायूँ)
उसावां। रमजान के पवित्र महीने में अलविदा जुमा के मौके पर कस्बे की नूरानी मस्जिद में नमाज अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। दोपहर 1:30 बजे नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
नमाज हाफिज नसीम कादरी के सानिध्य में संपन्न हुई। इस दौरान नमाजियों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
ईद और नवरात्रि के त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने भी एक दिन पूर्व पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था, जिससे क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …