Breaking News

त्योहार से पहले सख्ती: बदायूँ में खाद्य विभाग की छापेमारी, 5 सैंपल भरे

Spread the love

नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग का एक्शन: बदायूँ में 5 दुकानों से लिए गए सैंपल
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में सघन अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II शैलेंद्र यादव एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर०पी० सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 मार्च 2026 को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 5 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।
इन स्थानों से लिए गए सैंपल:
गांधी नगर, बदायूँ स्थित मैसर्स एल०वी० ट्रेडर्स से कुट्टू का आटा व सेंधा नमक
कुवरगांव स्थित मैसर्स सूरज ट्रेडर्स से किशमिश
अधिवक्ता नगर स्थित चन्द्रशेखर के प्रतिष्ठान से पपीता
बिसौली मंडी स्थित अमित प्रोविजन स्टोर से साबूदाना
संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने और बिना लाइसेंस व्यापार न करने के निर्देश दिए। साथ ही आम जनता को मिलावटखोरी से बचने और जागरूक रहने की अपील भी की गई।
इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, प्रियंका त्रिपाठी, प्रमोद कुमार व खुशीराम भी मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले की बेटी ने रचा इतिहास: पहली महिला डीटीसी गाइड ललिता को मिला एएलटी प्रमाणपत्र

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल, लखनऊ लखनऊ। जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय …

error: Content is protected !!