Breaking News

ईद से पहले प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसएसपी ने ईदगाहों का किया निरीक्षण, शांति बनाए रखने के निर्देश

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से ईदगाह शम्सी और ईदगाह शेखूपुर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि सभी त्योहार पारंपरिक तरीके से ही मनाए जाएं और कोई नई परंपरा न जोड़ी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है तथा किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डीएम ने कहा कि जनपद में हमेशा से त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए जाते रहे हैं और इस परंपरा को कायम रखा जाएगा। उन्होंने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को हर स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर नजर रखने के भी निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही धार्मिक स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने को कहा गया।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहार के दिन लगातार भ्रमणशील रहें, आमजन से संवाद बनाए रखें और किसी भी छोटी घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।
इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!