Breaking News

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: बदायूँ में 25 मार्च को लगेगा रोजगार मेला

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत बेरोजगार युवाओं के लिए 25 मार्च 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 9 बजे से नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों क्षेत्रों की लगभग 25 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें विभिन्न पदों पर चयन व साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक व कौशल विकास डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां, बायोडाटा (कम से कम 5 प्रतियां) और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!