Breaking News

गैस एजेंसियों पर छापेमारी: उझानी में स्टॉक पर्याप्त, घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग पर सख्ती

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनपद में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उझानी क्षेत्र में गैस एजेंसियों और एक रेस्टोरेंट पर आकस्मिक छापेमारी की गई।
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि मै० उझानी इंडेन गैस एजेंसी एवं मै० फतेहपाल इंडेन गैस सर्विस उझानी सहित बदायूँ-उझानी रोड स्थित सिंह हवेली रेस्टोरेंट पर निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गैस गोदामों पर मौजूद उपभोक्ताओं से पूछताछ की गई, जिसमें बताया गया कि बुकिंग के लगभग दो दिन बाद सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। स्टॉक की जांच में उझानी इंडेन गैस एजेंसी पर 603 तथा फतेहपाल इंडेन गैस एजेंसी पर 483 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध पाए गए, जिससे जनपद में पर्याप्त स्टॉक की पुष्टि हुई।
छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं पाया गया। हालांकि संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी कहा कि व्यावसायिक जरूरत के लिए संबंधित तेल कंपनियों से समन्वय कर कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …